फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेश अग्रवाल बोले: जनता की लड़ाई भूल सदन की कार्यवाही में खलल डालने में व्यस्त है विपक्ष

Mon, 09 Aug 2021 06:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश व देश में कानून व्यवस्था इतनी मजबूत है कि अपराधी अपने आप थाने में समर्पण करने को विवश हैं।
विज्ञापन
नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता की लड़ाई भूल विपक्ष सदन की कार्यवाही में बाधा पहुंचा रहा है। यह प्रजातंत्र के नैतिक मूल्यों के खिलाफ है। सोमवार को हरदोई में सरकुलर रोड स्थित गोष्ठी में पूर्व राज्यसभा सदस्य व भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने यह बात कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार हर बिल पर चर्चा करने के लिए तैयार है पर विपक्ष करने ही नहीं दे रहा। वह सिर्फ सदन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ने दे रहे। इससे देश को आर्थिक हानि हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में कानून व्यवस्था इतनी मजबूत है कि अपराधी अपने आप थाने में समर्पण करने को विवश हैं।

वे अल्पसंख्यक समुदाय से कहना चाहते हैं कि किसी के बहकावे में न आएं। केंद्र में मोदी, प्रदेश में योगी व जिले में उनके रहते किसी भी अल्पसंख्यक का बाल भी बांका नहीं होने देंगे। भाजपा नेता ने कहा कि आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि का धन आवंटित किया है।
विज्ञापन


सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र की जनता के मान सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा। संचालन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र पीके वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा, शिशुपाल सिंह, धनंजय मिश्रा, प्रियम मिश्रा, शिव प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें