फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक कार की भिड़ंत में मां-बेटे की मौत

Mon, 03 Jul 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हादसा - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
मल्लावां। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। घटना में मामा के घर से तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन लोग घायल हो गए। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से कार सवार लोगों के परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


टड़ियावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहिरोरी निवासी चंदन (28) मां विमला (48) के साथ सोमवार को बाइक से उन्नाव के बांगरमऊ गया था। बांगरमऊ में चंदन का ननिहाल है। ननिहाल में रिश्तेदार की  सोमवार को तेरहवीं थी। तेरहवीं में शामिल होने के लिए मां-बेटे वहां गए थे। शाम को बाइक से मां-बेटे लौट रहे थे।
कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सुल्तानपुर पुलिया के पास हरदोई की ओर से आ रही कार से बाइक टकरा गई। घटना में विमला की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चंदन और कार सवार अनिल जैन (55) उनकी पत्नी मधू जैन (50) और पुत्री देवानी (26) निवासीगण शास्त्रीनगर कानपुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन


चंदन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही चंदन की मौत भी हो गई। घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को पुलिस ने दी है। प्रत्यक्षदर्शियाें ने बताया कि बाइक सवार चंदन हेलमेट नहीं लगाए था। खबर लिखे जाने तक मृतकों के परिजन सीएचसी नहीं पहुचे थे। उधर, दूसरी ओर घटना में घायल कानपुर निवासी तीनाें लोगों के परिचित अस्पताल पहुंच गए और उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें