आर्यकन्या महाविद्यालय रोड पर बारिश के जलभराव की स्थिति।
- फोटो : amarujala
हरदोई। सोमवार को दिन भर उमस के बाद शाम को हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दिलाई वहीं शहर क ो भी पानी पानी कर दिया। चंद मिनटों की बारिश ने गलियों से लेकर सड़कों तक को जलमगभन कर दिया।
रविवार की तरह ही सोमवार को भी सुबह से ही उमस ने सभी को पसीना- पसीना कर रखा था। दोपहर तब रुक-रुक बदली जरूर छाई रही लेकिन बारिश की एक बूंद न गिरने के कारण उमस लगातार बढ़ती रही। शाम को उमस बढ़ने के साथ ही घिरे बादलों ने लोगों को निराश नहीं किया।
करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान करीब 30 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। उधर, बारिश के बाद जलभराव की स्थिति शहर भर में देखने को मिली।
शहर के सिनेमा रोड, बड़े चौराहे से रामदत्त चौराहा, धर्मशाला रोड, नुमाइश चौराहा, घंटाघर रोड सभी जलभराव से जलमगभन रहे, इन जलमगभन मार्गो से गुजरने में शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।