फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस काल में स्थापित कताई मिलों को खोला जाएगा : आफताब हैदर

विज्ञापन
ोटो-5-कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता करते अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष आफताब हैदर व साथ मे? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेस कार्यकाल में जिले में स्थापित कराई गई कताई मिलों को फिर से खोला जाए, ताकि बुनकरों को कुछ लाभ मिल सके। राजीव भवन में गुरुवार को प्रेस वार्ता करते हुए अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष आफताब हैदर ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार यदि बनी तो राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तरह मॉब लिचिंग के खिलाफ कानून बनाने के लिए विधानसभा से राष्ट्रपति को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनकरों की दशा खराब है इसलिए इनको फ्लैट रेट पर बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में बुनकरों के लिए 2350 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया था, लेकिन गैर कांग्रेसी सरकारों ने इस पर रोक लगा दी।
उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से वक्फ की संपत्तियों में हुई धांधली की जांच कराई जाएगी और दोषियों को सजा दी जाएगी। कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि दस्तकार वर्ग की आवाज को सदन में स्थायी तौर पर उठाने के लिए उस वर्ग से विधान परिषद में एक सदस्य नामित होना चाहिए। कांग्रेस आई तो सदन में एक सदस्य दस्तकार वर्ग का नामित होगा। प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों ने दावा किया कि यदि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार आईं तो सीएए व एनआरसी विरोधी आंदोलन में दर्ज मुकदमे वापस होंगे और
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर डॉ. राजीव सिंह, भुट्टो मियां, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें