हरदोई। लॉकडाउन के दौरान फलों, सब्जियों, अनाज और दालों की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य सामग्रियों के मूल्य तय कर दिए गए हैं। इससे अधिक मूल्य पर सामान बेचने पर कार्रवाई की जाएगी। 14 अप्रैल तक इन्हीं दरों पर खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाएगी।
एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं 22 से 25 रुपये प्रति किलो, आटा 25 से 30 रुपये प्रति किलो, चावल 32 से 35 रुपये प्रति किलो, बेसन 100 से 105 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाएगा।
दूध 45 से 50 रुपये प्रति लीटर, सरसों का तेल 105 से 110 रुपये पर बिकेगा। अरहर की दाल अधिकतम 120 रुपये, उर्द 125 रुपये, मसूर 80, मटर 80, चने की दाल 90 और मूंग की दाल अधिकतम 120 रुपये प्रति किलो मिलेगी। इसी तरह आलू अधिकतम 25 रुपये प्रति किलो, प्याज 30, टमाटर 25, गोभी 20, भिंडी 35, लौकी 40, कद्दू 25 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाएगा।
फलों में अंगूर 110 रुपये किलो, अनार 140, मुसम्मी अधिकतम 40 रुपये प्रति किलो पर मिलेगी। एडीएम ने बताया कि निर्धारित दर से अधिक पर अगर कोई दुकानदार बिक्री करता मिला तो कालाबाजारी के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।