फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अतिक्रमण से लगता जाम, लोग परेशान

विज्ञापन
फोटो-1- शहर कोतवाली के सामने रोड पर रखा अस्थाई ट्रांसफार्मर - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शहर की सड़कों पर अस्थायी अतिक्रमण का रूप ले चुके कूड़ेदान व ट्रांसफार्मर हर रोज जाम का कारण बनते हैं। रोज सड़कों पर निकलने वाले लोग इससे परेशान होते हैं। नगर पालिका की ओर कूड़े एकत्रित करने के लिए शहर में रखवाए गए कूड़ेदान को कर्मचारी बीच रास्ते पर रखकर चले जाते हैं। शहर के मौनी बाबा मंदिर तिराहा, लखनऊ रोड पर आवास विकास कालोनी के पास, सीतापुर रोड, घंटाघर रोड पर ऐसी तस्वीरें आम हैं। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी भी ट्रांसफार्मर की खराबी की शिकायत पर अस्थायी ट्रांसफार्मर सड़क पर ही रखकर चले जाते हैं। जिससे कहीं-कहीं सड़क का एक तिहाई हिस्सा तक घिर जाता है। लिहाजा यहां से निकलने वाले वाहनों को मुश्किलों से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के ठीक सामने करीब तीन वर्ष पहले फुटपाथ पर रखा ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली विभाग के कर्मचारी अस्थायी ट्रांसफार्मर सड़क पर खड़ा कर गए थे। पुराने ट्रांसफार्मर को भी ले जाना जरूरी नहीं समझा। अब सड़क पर रखा ट्रांसफार्मर राहगीरों की लिए मुसीबत है। हरपालपुर, सांडी और बावन से शहर में दाखिल होने वालों का यही मुख्य रास्ता है। प्रतिदिन इस सड़क पर 5 हजार से ज्यादा राहगीरों का आना-जाना रहता है।
जिला अस्पताल के निकट मौनी बाबा मंदिर तिराहे पर नगर पालिका ने कूड़ादान रखवाया था। कूड़ेदान को तिराहे के बिल्कुल बीच में रखा गया है। यहां सड़कों के किनारे बने घरों के लोग कूड़ा डालने में असहजता महसूस करते हैं। केवल ठेले-खोमचे वाले अपना कचरा इसमें डालते हैं। उसे भी आवारा मवेशी फैलाकर चले जाते हैं। लिहाजा, सड़क पर गंदगी तो फैलती ही है साथ ही यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

लखनऊ रोड पर आवास विकास कालोनी के गेट पर नगर पालिका का कूड़ादान रखा है। कालोनी में करीब दो हजार परिवार रहते हैं। इनके शहर में आने-जाने के चार रास्ते हैं लेकिन मुख्य रास्ता लखनऊ रोड पर निकलता है। इसी रास्ते के गेट पर नगर पालिका ने कूड़ादान रखवा दिया है। यहां से आने-जाने वाले राहगीरों के वाहन अक्सर इस कूड़ेदान में टकरा जाते हैं।
शहर में गलत स्थानों पर ट्रालियों पर रखे अस्थायी ट्रांसफार्मरों का मामला संज्ञान में आया है। बिजली विभाग को ऐसे ट्रांसफार्मरों को हटवाने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
शहर में यदि गलत तरीके से अथवा रास्ते में कूड़ेदान रखवाए गए हैं तो जांच कराकर उन्हें हटवाया जाएगा।
रविशंकर शुक्ला, ईओ, नगर पालिका परिषद, हरदोई
शहर के एमजी रोड निवासी कुलदीप पांडेय ने बताया कि उनके घर का एक रास्ता सांडी रोड से भी निकलता है। अक्सर वह इस रास्ते का प्रयोग दुकान जाने के लिए करते हैं। सड़क पर ट्राली पर रखे ट्रांसफार्मर की वजह से यहां अक्सर जाम लगता है। वहीं क्षेत्र के निवासी प्रशांत श्रीवास्तव और आकाश ने बताया कि कूड़ेदानों को जिन स्थानों पर रखवाया गया है, वहां आम जनता को लाभ कम मिलता है जबकि परेशानी ज्यादा होती है। बीच रास्ते में रखे कूड़ेदान से अक्सर राहगीर टकराकर चुटहिल हो रहे हैं। विकास ने बताया कि उसका अक्सर नघेटा रोड से जिंदपीर चौराहा होकर कैनाल रोड जाना होता है। चौराहा के एक कोने से चल रहा प्राइवेट बस व टैक्सी स्टैंड से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। गाड़ी जाम में फंस जाती है।
शहर में अभियान चलाकर रोड तक नजदीक रखे ट्रॉली युक्त ट्रांसफार्मर और कूड़ेदान हटवाए जाएंगे। संबंधित विभागों के अफसरों से मौखिक शिकायत की जा चुकी है लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विनोद यादव यातायात प्रभारी

फोटो-2- मौनी बाबा मंदिर तिराहे पर रोड पर रखा कूड़ादान- फोटो : HARDOI

फोटो-4-लखनऊ रोड पर आवास विकास के पास रखा कूड़ादान- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें