फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर मासूम की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। शाहाबाद मार्ग पर गर्रा नदी में पुल के पास बृहस्पतिवार को दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली ने पैदल जा रहे मासूम को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक हो हिरासत मेें लिया है।
विज्ञापन

पाली कस्बा के मोहल्ला पटियानीम निवासी सोनू कश्यप मजदूरी करता है। उसका पुत्र नैतिक (4) बृहस्पतिवार को दोपहर अपने बड़े भाई आशीष के साथ खेत पर बाबा बहादुर को खाना देने जा रहा था।
रास्ते में शाहाबाद पाली मार्ग पर गर्रानदी पुल के निकट रूपापुर की तरफ से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने नैतिक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में लिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें