फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी की बस ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के सुरजूपुर दुर्जना गांव में पोलिंग पार्टी लेकर जा रही बस की टक्कर ने घर से सामने सड़क पर खड़े युवक को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जेे में लेकर चालक को हिरासत मेें लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र सूरजूपुर दुर्जना गांव निवासी कमलेश (40) खेती करते थे। बुधवार को शाम वह गांव में घर के सामने सड़क के किनारे खड़ा था। इसी दौरान अलीगंज ननखेरिया से मतदान संपन्न कराकर पोलिंग पार्टियों को जिला मुख्यालय लेकर जा रही बस ने कमलेश को टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे गंभीर हालत मेें फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे मेेेें लेकर चालक को हिरासत में लिया। वहीं, पोलिंग पार्टी को अन्य वाहनों से भिजवाया। मृतक अविवाहित था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें