फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों की पिटाई से घायल वृद्धा ने तोड़़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र के बरबटापुर गड़ेउरा में 20 नवंबर की शाम शराबियों की पिटाई से घायल वृद्धा ने सोमवार देर रात घर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बरबटापुर निवासी धनकोरा (65) 20 नवंबर की शाम घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान शराब के नशे में आए गांव निवासी छोटे, प्रकाश और गुड्डू ने गालीगलौज करना शुरू कर दिया। धनकोरा के विरोध करने पर तीनों ने उसकी पिटाई कर सिर पर ईंट मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे थाने ले गए थे, लेकिन पुलिस ने फरियाद नहीं सुनी।
विज्ञापन

सोमवार को परिजनों ने एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज उसका मेडिकल कराया था। सोमवार देर रात धनकोरा ने घर में दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह मृतका के बेटे मायाराम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका के परिवार में दो बेटियां भी हैं। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें