फोटो-19-ग्राम संभरपुरवा में कांग्रेस की पदयात्रा निकालते प्रदेश सचिव जीत लाल सरोज व कांग्रेस जिला
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बावन के ग्राम संभरपुरवा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने पदयात्रा व नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार बनी तो छात्राओं को स्मार्ट फोन व स्कूटी दिलाएंगे।
प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि कांग्रेस की प्रतिज्ञा है कि प्रदेश में सरकार बनी तो सरकारी पदों में आरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। 1000 रुपये प्रति माह वृद्धा व विधवा पेंशन दी जाएगी। आंगनबाड़ी व आशा बहुओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि वीरांगनाओं के नाम पर 75 हजार दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। शहर कांग्रेस कमेटी ने आलूथोक में जनजागरण किया। इसमें शहर अध्यक्ष जमील अहमद ने नेतृत्व किया। इस मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।