फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को मिली दवाएं,लेकिन मरीज मेडिकल स्टोर जाएं

विज्ञापन
जिला चिकित्सालय के आकस्मिक कक्ष का निरीक्षण करते नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर व सीएमओ डॉ.सूर्यमणि ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिला चिकित्सालय में बुखार की सामान्य दवाइयों के अलावा कोई भी दवा उपलब्ध न होने की हकीकत परखने के लिए शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट अचानक अस्पताल पहुंच गए। इसका पता चलते ही सीएमओ और मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या भी अस्पताल पहुंच गईं। खास बात यह कि अफसरों को दवाएं मिलीं, लेकिन कुछ देर बाद ही यहां भर्ती मरीज और उनके तीमारदार मेडिकल स्टोर पर लाइन में लगे नजर आए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के दवा वितरण काउंटर और आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में बुखार की कुछ दवाइयों को छोड़कर कोई अन्य महत्वपूर्ण उपयोगी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। इससे इतर जिला चिकित्सालय के सभी बेड भी फुल हैं।
शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी, मेडिकल कालेज की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की जांच की। मीडिया के सवालों के जवाब में सीएमओ ने अस्पताल में पर्याप्त दवाएं होने की बात कही और मरीजों को बाहर की दवा लिखने की सूचना पर कार्रवाई की बात कही। हालांकि निरीक्षण के कुछ देर बाद ही तीमारदारों और मरीजों को मेडिकल स्टोर पर लाइन में लगा देखा गया। इसके अलावा आकस्मिक कक्ष की ओटी का सैनिटाइजेशन न होने पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद सर्जिकल व मेडिकल वार्ड पहुंचकर हकीकत परखी। अधिकारियों ने तीमारदारों की भीड़ को वार्ड से बाहर किया। इसके बाद सीएमएस डॉ.जेएन तिवारी को प्रत्येक दिन वार्डों का राउंड कर मरीजों के साथ एक तीमारदार रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

फीवर वार्ड में भरा मिला सामान
इन दिनों फीवर वायरल तेजी से फैला हुआ है। जिला चिकित्सालय में भी वायरल के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। उधर, दूसरी ओर जिला चिकित्सालय बदइंतजामी का शिकार है। हाल यह है कि अस्पताल में बने फीवर कक्ष को स्टोर बना दिया गया। निरीक्षण के दौरान फीवर वार्ड का जायजा लेने पहुंचे अधिकारियों को यहां ताला लटकता मिला। जानकारी करने पर पता चला कि यहां काफी सामान रखा हुआ है। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई।
स्ट्रेचर पर मरीजों को ले जाएं वार्ड ब्वाय
जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को जांच आदि के लिए तीमारदार खुद स्ट्रेचर खींचकर ले जाने को मजबूर हैं। मामला संज्ञान मे आने पर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वार्ड ब्वाय व अन्य कर्मचारी मरीजों को स्ट्रेचर पर लेकर जाएंगे। अगर कोई तीमारदार स्ट्रेचर पर मरीज को खींचकर ले जाते मिलने की शिकायत आई तो वार्ड ब्वाय व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें