भारी उथल पुथल के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव बनाए गए एचके द्विवेदी का हरदोई से गहरा नाता है। वे मूल रूप से हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बसीठ के रहने वाले हैं। हालांकि उनकी पढ़ाई लिखाई प्रयागराज और लखनऊ में हुई, लेकिन उनका अपने पैतृक गांव से विशेष लगाव है।
कुछ माह पूर्व हुए एक मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल होने के लिए वे कुंवरपुर बसीठ आए थे। सोमवार को ही 1988 बैच के आईएएस हरे कृष्ण द्विवेदी को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव बनाया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव कुंवरपुर बसीठ में खुशी की लहर दौड़ गई।