हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
हरदोई के हरपालपुर में कटरा बिल्हौर मार्ग पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में सतौथा पुलिया के निकट प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जबकि दूसरे के परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। बस में सवार यात्री भी उतरकर इधर उधर चले गए। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इसेपुर निवासी सतीश चंद्र (50) शाहाबाद के संवीलियन विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार शाम वह एक व्यक्ति की बाइक पर पीछे बैठकर हरपालपुर जा रहे थे।
बाइक चला रहा व्यक्ति हेलमेट नहीं लगाए था। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर मार्ग पर सतौथा पुलिया के निकट हरपालपुर से फर्रू खाबाद जा रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मारदी। बाइक चला रहे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सतीश चंद्र को सीएचसी हरपालपुर ले जाया गया।
जहां चिकित्सक ने उन्हेंं भी मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी करिश्मा, पुत्र सूरज और तीन पुत्रियां हैं। घटना में मृत दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी पर हरपालपुर कोतवाल बृजेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए।