आरआर इंटर कालेज में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के बैनर तले सभी विद्यालयों में दो पालियों में विद्यालयों के संचालन होने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। आरआर कॉलेज के शिक्षकों ने भी हाथों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। सामूहिक रूप से एकत्र होकर विरोध प्रदर्शित किया।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने कहा कि साढ़े आठ घंटे पढ़ाना न्याय उचित नहीं है। इसमें नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी विद्यालय में नहीं बल्कि जनपद के सभी विद्यालयों में भी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। इस मौके पर जिला मंत्री किसान चौरसिया, मनोज कुमार, डॉ अरुण कुमार मिश्र सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।