फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके जाने की जिद न हुई पूरी, तो फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम मुरवा में मायके जाने की जिद पूरी न होने पर गुरुवार देर शाम विवाहिता ने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम मुरवा निवासी रिंकी (30) ने गुरुवार रात मकान के अंदर बने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब वह कमरे से नहीं निकली, तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तब घटना का पता चला। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के पिता सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ओदरा पचलाई निवासी घासीराम मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि रिंकी की शादी 11 वर्ष पहले की थी। कुछ दिनों से रिंकी मायके जाने की जिद कर रही थी, लेकिन ससुराल वाले उसे बाद में भेजने की बात कह रहे थे। इसी के कारण रिंकी ने खुदकुशी कर ली। अरवल थानाध्यक्ष ओपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें