फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरदाेई में पराली जलाना किसानों को पड़ा महंगा, 16 पर 65 हजार रुपये का जुर्माना

Thu, 04 Nov 2021 05:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

जागरूकता के बाद भी किसान खेतों में पराली जलाने से नहीं मान रहे। पराली जलाने के मामले में हरदोई में 16 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
पराली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के शाहाबाद में खेतों में पराली जलाना 16 किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन गया है। संबंधित किसानों को नोटिस जारी कर 65 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। त्योहार के दिन हुई कार्रवाई से किसानों में खलबली मच गई तो आक्रोश भी है। 
विज्ञापन


खेतों में पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के आदेश शासन स्तर से हैं। मंशा प्रदूषण से जनसामान्य को बचाने और वातावरण शुद्ध रखने की है। इसको लेकर किसानों को जागरुक भी किया जा रहा है। बावजूद इसके खेतों में पराली जलाई जा रही है।

गुरुवार को पराली खेतों में जलाए जाने की जानकारी पर एसडीएम शाहाबाद सौरभ दुबे और उप निदेशक कृषि नंदकिशोर ने ग्राम परेली, आगमपुर आदि गांवों का जायजा लिया। इस दौरान 16 किसानों के खेतों में पराली जलाए जाने की पुष्टि होने पर इन सभी को नोटिस जारी कर 65 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन


ग्राम परेली में श्रीकृष्ण, छत्तर, सतीशचंद्र, विनोद कुमार, काशीनाथ और सत्येंद्र के खेतों में पराली जलाए जाने की पुष्टि हुई। इसके अलावा आगमपुर में रामदेवी, विनोद, गंगाराम, मुन्नी, सियाराम, राकेश, सरला, रामरतन, कलावती, रामप्रकाश के खेतों में भी पराली जलाए जाने के कारण इन पर कार्रवाई की गई है। कानूनगो सियाराम ने बताया कि नोटिस जारी कर जुर्माना किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें