फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में 176 तो मंडल में दूसरे नंबर पर रही हरदोई पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। केंद्र सरकार की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण की सूची में हरदोई पालिका देश में 176वें तो मंडल में दूसरे नंबर पर आई है। जनपद की 13 निकायों में शहर की नगर पालिका प्रथम रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर ने बताया कि राज्य स्तर पर अभी तक सर्वेक्षण की रैंक नहीं प्राप्त हुई है। वहीं देश में शहर पालिका की रैंक 176वीं है, जबकि मंडल स्तर पर पालिका को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिले की 13 निकायों में पालिका को पहला स्थान प्राप्त है। वर्ष 2020 के सर्वेक्षण में देश में शहर पालिका का 68 वां स्थान रहा था।
वहीं प्रदेश में पहले स्थान था। उन्होंने बताया कि शहर की जनसंख्या एक लाख 26 हजार 851 है।
इस बार सर्वेक्षण में 40 प्रतिशत वेटेेज अलग-अलग सेवाओं की प्रगति। 30 प्रतिशत आम लोगों की भागीदारी व उनकी प्रतिक्रिया को दिया गया। 30 प्रतिशत में ओडीएफ प्लस, ओडीएफ प्लस प्लस व वाटर प्लस के आधार पर प्रमाणीकरण किया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में था नेशनल स्तर पर 343 वां स्थान
नगर पालिका हरदोई की बात करें तो वर्ष 2018 में नेशनल स्तर पर 343 वां एवं 2019 में 116 वां स्थान प्राप्त किया था। राज्य स्तर पर 2018 में 39 वां व 2019 में आठवां स्थान प्राप्त हुआ था, जबकि 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर 68 वां व प्रदेश स्तर पर पहला स्थान रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें