बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरर्जीपुर निवासी सुधा (32) का शव बुधवार देर शाम कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला।
घटना के समय परिजन गांव में एक मंदिर में चल रहे मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत आयोजित बरात में शामिल होने गए थे। देर शाम वापस आने पर परिजनों ने शव लटका मिला।
परिजनों ने घटना की सूचना मृतका के मायके बरखेरवा दी। मृतका की शादी को 10 वर्ष हो गए हैं। गांव मेें पति के शराब पीने के चलते कलह से परेशान होकर महिला के खुदकुशी करने की चर्चाएं हैं। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।