फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

hardoi news, वाहन की टक्कर से बाइक सवार किशोर समेत दो की मौत

विज्ञापन
फोटो-40- चिकित्सालय की मोर्चरी के बाहर रोती बैठी परिजन महिलाएं - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र के शाहाबाद मार्ग पर दनियापुर मोड़ के पास बुधवार दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के नगला खानपुर निवासी देव कुमार (22) बुधवार सुबह बाइक से शाहाबाद कस्बा स्थित सराफा की दुकान पर जा रहा था। उसके साथ पड़ोसी मान सिंह (12) भी मुरीदापुर निवासी ताऊ देवेंद्र के पास रुपये लेने के लिए जा रहा था।
दोनों काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। दरियापुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक से उछलकर सिर के बल सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां देर शाम दोनों ने दौरान दम तोड़ दिया।
बाइक चला रहा देव कुमार हेलमेट नहीं लगाए था। अस्पताल प्रशासन ने शवों को मोर्च्युरी में रखवा कर सूचना पुलिस को दी है। प्रभारी एसओ बीएन शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें