फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहानीखेड़ा में तीन अवैध हॉस्पिटल बंद कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। सीएचसी क्षेत्र के जहानीखेड़ा में बिना पंजीयन संचालित तीन निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य टीम ने मंगलवार को बंद करा दिया। इन अस्पतालों के गलत ढंग से संचालन की शिकायत हुई थी। जिसकी जांच में तीनों अस्पतालों के संचालकों से अभिलेख मांगे गए थे लेकिन वह वैध अभिलेख नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस चौकी जहानीखेड़ा के निकट संचालित एक हॉस्पिटल की गतिविधियां संदिग्ध होने की शिकायत मिली थी।
इस पर जहानीखेड़ा पुलिस से इनके पंजीयन के संबंध में जानकारी मांगी थी। पुलिस ने जांच में तीन अस्पतालों में पहुंच कर कागजात मांगे थे। कर्मचारी अस्पताल के संचालन के संबंध में वैध कागजात नहीं दिखा सके।
पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद सोमवार को चिकित्साधिकारी डॉ.सुभेश व महिला चिकित्साधिकारी डॉ. वीना ने मौके पर पहुंचकर तीनों अस्पतालों को बंद करा दिया।
संचालकों से तीन दिन के अंदर अस्पताल से संबंधित वैध कागजात मांगे गए हैं। अधीक्षक ने बताया कि वैध कागजात नहीं मिलने पर तीनों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिम्मेदारों से सांठगांठ की अटकलें
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इन तीनों अस्पतालों का लंबे समय से संचालन हो रहा था। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदार जानकर भी अनजान बने रहे। इसके पीछे अस्पताल संचालकों की स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अफसरों से सांठगांठ होना माना जा रहा है।
मरीजों को भर्ती कर किया जा रहा था इलाज
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इन अस्पतालों में मरीजों को भर्ती कर मनमानी वसूली की जा रही थी। मनमानी के शिकार हुए कुछ मरीजों के परिजन ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य महकमे के बड़े अफसरों से की। इसके बाद ही सीएचसी के अफसरों ने यह कार्रवाई की है।
पिछले माह टड़ियावां में भी सामने आए थे ऐसे अस्पताल
पिहानी सीएचसी के अंतर्गत ही अवैध तरीके से निजी अस्पतालों का संचालन होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले माह इसी तरह का मामला टड़ियावां सीएचसी के अंतर्गत भी सामने आया था। जिसमें सीएचसी अधीक्षक ने एक नर्सिंग होम व मेडिकल स्टोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें