फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़ रहा तापमान, पिछले साल से ज्यादा तपन

विज्ञापन
hardoi news,Temperature rising, more hot than last year - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। अप्रैल 2021 की अपेक्षा इस साल अप्रैल में पारा सितम ढा रहा है। एक से 6 अप्रैल 2021 के बीच में तापमान 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। इस बार तापमान का अधिकतम स्तर 38 से 40 डिग्री पहुंच गया है।
विज्ञापन

मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले 15 दिनों में तापमान का स्तर और बढ़ने के साथ ही भीषण गर्मी का अहसास हो सकता है। अप्रैल मध्य में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाएगा।
ऐसे में लोगों को पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष अभी से ज्यादा गर्मी का अहसास हो रहा है। लोगों को भीषण गर्मी के साथ ही गर्म हवाओं के थपेड़ों का सामना करना पड़ सकता।
विज्ञापन

बुधवार को पछुआ हवाओं के चलते लोगों को दोपहर के समय गर्मी के साथ लपट का अहसास हुआ। तेज धूप के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा।
लोगों को दोपहर के समय घरों और कार्यालयों से बाहर निकलने पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम वेधशाला के पर्यवेक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि मौसम के तेवर काफी तीखे है। इससे तेज धूप बढ़ने के साथ पारे के स्तर में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें