फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से शटरिंग कारीगर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के खदरा गांव के पास पैदल जा रहे शटरिंग कारीगर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल जा रहे थेे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के पत लोहिया गांव निवासी नंदकिशोर (35) शटरिंग कारीगर था। मंगलवार की शाम वह काम करके पैदल घर जा रहा था। खदरा गांव के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
उधर से निकले राहगीरों ने उसे घायल पड़ा देखा। राहगीरों ने जेब में मिले मोबाइल से घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाकर जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिवार मेें पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। पुलिस ने बुधवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें