फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान से चोरों ने गहने व सामान चुराया

विज्ञापन
फोटो- 50 - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवाबगंज में चोरों ने एक घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने ताला तोड़ कर घर में रखे जेवर और अन्य सामान पार कर दिया। मामले की जानकारी पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी अरुणेश कश्यप मुरौली कठेरियान स्थित विश्राम सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। उनका पैतृक गांव खंदरिया थाना हरपालपुर है। तीन मई को वह अपने गांव छोटे भाई दिनेश की शादी में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गए थे।
नवाबगंज स्थित घर में ताला बंद था। मंगलवार को शाम छह बजे वह वापस आए, तो ताला टूटा पड़ा था और गेट में कुंडी लगी थी। अंदर पहुंचा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का गेट खुला मिला।
विज्ञापन

इसके साथ ही अलमारी में रखे जेवर, 40 हजार रुपये, एलईडी, लैपटाप चोरी हो गया था। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कस्बा इंचार्ज वीर प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें