फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के कर्मियों पर 60 हजार रुपये ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के आधुनिक पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खेल का मामला प्रकाश में आया है। एक महिला ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या दिखाने के नाम पर कर्मचारियों पर 60 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुधिया निवासी मीना ने सीएमओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी बेटी आकांक्षा की शादी अरवल के बेहसार गांव निवासी विमलेश के साथ की थी। 22 मार्च को उसके दामाद की मौत हो गई थी।
दामाद की मौत के बाद 31 मार्च को उसकी बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसने ससुरालियों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। एक अप्रैल को पुलिस ने आकांक्षा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

जहां ड्यूटी पर तैनात तीन कर्मचारियों ने बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या दिखाने की बात कहकर 60 हजार रुपये की मांग की। उसने तीनों कर्मचारियों के झांसे में आकर जेवरात बेंचकर 60 हजार रुपये दिए।
आरोप है कि कर्मचारियों ने बेटी के ससुरालियों से मिलकर रुपये ले लिए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट उनके पक्ष में बना दी। सीएमओ डॉ.ओपी तिवारी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें