फोटो-26-सीसीटीवी फुटेज में नजर आए बाइक सवार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में घर के बाहर खड़ी सेवानिवृत्त मेडिकल अफसर की पत्नी के गले से बाइक सवार चेन नोचकर भाग गए। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में होम्योपैथी के सेवानिवृत्त मेडिकल ऑफिसर डॉ. विशाल वर्मा रहते हैं। सोमवार शाम उनकी पत्नी गीता वर्मा मकान के बाहर मुख्यमार्ग के किनारे खड़ी थीं। वहीं पर डॉ. विशाल वर्मा भी खड़े थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक आए और गीता वर्मा के गले से सोने की चेन नोचकर भाग गए।
डॉ. विशाल के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि बाइक चलाने वाला युवक हेलमेट लगाए था, जबकि पीछे बैठा युवक भी मास्क लगाए है। जानकारी पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि घटना की जानकारी है। क्राइम ब्रांच को भी खुलासे में लगाया गया है।