फोटो-17- जानकारी देते एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित और उनके बाएं मिश्रिख सांसद अशोक राव
- फोटो : HARDOI
संडीला। उत्तर प्रदेश एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने कहा है कि समाज के सभी वर्गों को समान अधिकार देने की दिशा में केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। सरकार समानता की पक्षधर है। आयोग भी अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएं जानते हुए इन समस्याओं का निराकरण कराने की दिशा में प्रयासरत है।
संडीला स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के उद्घाटन में आए आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने कहा कि वे अब तक 56 जनपदों का भ्रमण कर चुके हैं। इस दौरान अनुसूचित जाति और जनजाति की बस्तियों में जाकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गई है। संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं समानता को बढ़ावा देने वाली हैं। इस दौरान मिश्रिख सांसद अशोक रावत, जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, संडीला ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हर्षवर्धन मिश्रा, मंडल महामंत्री आरके चौरसिया, संडीला नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।