फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने साड़ी से फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-7-सुशील की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नौवाखेड़ा में शुक्रवार की रात एक युवक ने घर के पीछे खड़े पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि युवक विक्षिप्त था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नौवाखेड़ा गांव निवासी सुशील (19) ने शुुक्रवार की देर रात घर के पीछे कुछ दूरी पर खड़े एक पेड़ में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसका शव फांसी पर लटकता देख परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पिता रामआसरे ने बताया कि सुशील पांच भाइयों में छोटा था। वह मानसिक रोगी था। लंबे समय से उसका इलाज चल रहा था। रात में किसी वक्त वह घर से निकल गया और उसने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसओ महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें