फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्रा नदी में छलांग लगने वाले युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। सांडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बरौलिया में स्थित गर्रा नदी के पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव शनिवार को मितमितपुर गांव के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने घटना के कारणों की जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौलिया के निकट गर्रा नदी पुल से शुक्रवार की शाम एक युवक ने छलांग लगा दी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस देर रात तक युवक के बारे में जानकारी जुटाने में लगी रही। शनिवार की शाम मितमितपुर गांव के निकट ग्रामीणों ने युवक का शव नदी में उतराता देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर आ गए। परिजनों ने शव की शिनाख्त सांडी कस्बा के मोहल्ला मौलागंज निवासी मनोज (28) के रूप में की।
भाई नीरज ने बताया कि मनोज मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी के रंजना के अलावा तीन बेटी व एक बेटा है। बताया कि 6 माह से पत्नी मायके में रह रही है। दो माह से मनोज भी ससुराल में रहता था। रक्षाबंधन के दिन वह घर आया था। जहां से शुक्रवार की सुबह 9 बजे बिना बताए घर से निकला था। घटना के कारणों पर परिजन चुप्पी साधे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि परिजनों ने आरोप से इंकार किया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें