माधौगंज। ग्राम पंचायत दौलतयारपुर में स्थित अस्थायी गोशाला में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू रहे। उन्होंने भारत माता व महापुरुषों के चित्र के सामने दीप जलाकर देश को आजादी दिलाने वाले महापुरुषों की बलिदान की गाथा बताई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के बुजुर्ग किसान बिहारी लाल पाल, जयराम, बहादुर, श्यामबाबू, रहीश, रामस्वरूप, हरिराम, विनोद व अन्य को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज स्काउड गाइड के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद देश भक्ति के गीत, नाटक, सामाजिक एकता व स्वतंत्रता के प्रति जागरुकता से संबंधित विशेष कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप अग्निहोत्री, राम शंकर कठेरिया, विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, भगौती प्रसाद वर्मा, महावीर कनौजिया, शैलेंद्र कुमार, सतीश कुमार, जयराम मिश्र, धर्मेंद्र, पशु चिकित्सक मंजुला, अंकित पटेल व अंशिका पटेल आदि मौजूद रहीं।