फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा संबंधी मामलों को प्राथमिता दें- आईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार को जनपद के वार्षिक निरीक्षण पर आईजी विजय ल्क्ष्मी सिंह पहुंचीं। उन्होंने पुलिस लाइन में मिशन शक्ति के तहत गठित सुरक्षा समितियों की महिलाओं के साथ वार्ता कर समस्याओं को सुना। आईजी ने क्राइम कंट्रोल और महिला सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

आईजी ने सोशल मीडिया पर धर्म विशेष को लेकर टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया। एसपी से कहा कि ऐसी घटनाओं की पड़ताल कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें।
मिशन शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत थानों में समितियां गठन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद समितियों की महिलाओं के साथ वार्ता भी की। उनसे कहा गया कि महिलाओं को थाने आने में संकोच न हो इस पर ध्यान केंद्रित करें।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रूट चार्ट, गश्त आदि पर ध्यान दें। जनपद की सीमाएं कई जिलों से लगी हुई हैं। इसलिए क्राइम कंट्रोल को लेकर सीमा पर जो घुमंतू लोग आकर घटनाएं कर जाते हैं।
उन पर विशेष निगरानी रखें, ताकि घटनाओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। थानों में अधिकारियों के फोन न उठाए जाने की शिकायत पर कहा कि जो पुलिस अफसर व कर्मी ऐसा कर रहे हैं, शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
आईजी ने पुलिस लाइन की विभिन्न सेलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। आईजी मंगलवार को जनपद के दो थानों का भी निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें