फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.............सर्जन ने इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर से की अभद्रता...

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में परिजनों के बुलाने के बाद भी सर्जन गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को देखने नहीं पहुंचा। करीब एक घंटे बाद जब सर्जन पहुंचे, तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इस पर परिजनों ने सर्जन को लताड़ लगा दी। इससे झल्लाए सर्जन ने इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से अभद्रता करते हुए हाथापाई पर उतारू हो गए। इस पर डॉक्टर ने उनकी शिकायत आला अफसरों से की है।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे डॉ. सुबोध ड्यूटी पर थे। पाली थाना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल अवस्था में पहुंचा। जांच में उसके चेस्ट पेन की समस्या निकली।
विज्ञापन

इस पर उसे भर्ती कर इमरजेंसी वार्ड में भेज दिया। यहां पर वार्ड फुल होने से उक्त मरीज को जो वार्ड ब्वाय लेकर गया था, दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। करीब एक घंटे तक सर्जन उसकी जांच करने नहीं पहुंचे, जबकि उसकी हालत गंभीर थी।
इसके चलते उसकी मौत हो गई। इसके बाद सर्जन पहुंचे तो मृतक के परिजनों ने उन्हें काफी भला-बुरा कहा। बताया जा रहा है कि इस बात से झल्लाए सर्जन डॉक्टर सुबोध के पास पहुंचे और उनसे अभद्र तरीके से पेश आए।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वह डॉ. सुबोध से हाथापाई तक करने पर उतारू हो गया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें समझा कर शांत किया। डॉ. सुबोध ने मामले की शिकायत सीएमएस और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य से की है।
मामला संज्ञान में आया है। अब तक डॉ. सुबोध की तरफ से लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच करूंगी। यदि उक्त सर्जन दोषी मिलते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - वाणी गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें