फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से कार सवार व्यापारी की मौत

विज्ञापन
फोटो-36- राकेश शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
फोटो- 36 मृतक राकेश शर्मा। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से कार सवार व्यापारी की मौत
- लोनार कोतवाली क्षेत्र में कटरा बिल्हौर हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सवायजपुर। पाली थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर शनिवार की रात टैंकर ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवा व्यापारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के सवायजपुर निवासी राकेश शर्मा (30) तेल पेराई का व्यवसाय करता था। शनिवार की रात लगभग 9:30 बजे वह अपनी वैगन आर कार से घर सवायजपुर लौट रहा था। पाली थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर खम्हरिया गांव के पास एक टैंकर ने कार में टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रमोद दुबे ने ग्रामीणों के सहयोग से राकेश को गाड़ी से बाहर निकाल कर परिजन को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के नहीं है कोई संतान
मृतक के पिता महेश मूल रूप से लोनार कोतवाली के बूटामऊ के निवासी है कई सालों पूर्व सवायजपुर कस्बे में उन्होंने स्पेलर लगाकर तेल का व्यापार शुरू कर दिया था। मृतक के विवाह को 10 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई संतान नहीं हुई है। पति की मौत से पत्नी पूजा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें