फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीपर की पत्नी का फांसी पर लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-19- मृतक ममता की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सवायजपुर (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र के सवायजपुर सीएचसी में तैनात स्वीपर की पत्नी का शव रविवार को महिला वार्ड के बगल में बने कमरे में शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

मृतका के परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के जलालपुर निवासी संदीप पाली थाना क्षेत्र में सवायजपुर सीएचसी में बतौर स्वीपर तैनात है। उसका आवास महिला वार्ड के बगल में है। उसकी पत्नी ममता (30) उसके साथ में रहती थी, जो निजी तौर पर दाई का काम करती थी।
सीएचसी में तैनात एंबुलेंस चालक हरिओम रविवार सुबह करीब चार बजे भूपतिपुर नगरा से एक प्रसव केस लेकर लौटा था। ड्यूटी पर स्टाफ नर्स अतुल मौजूद नहीं था। इसके चलते हरिओम ममता को बुलाने गया, तो उसने ममता के कमरे का गेट खुला देखा।
विज्ञापन

अंदर गया, तो देखा कि ममता का शव कमरे में खिड़की के एंगल से दुपट्टे से सहारे फांसी के फंदे पर लटक रहा था। हरिओम ने घटना की सूचना इमरजेंसी वार्ड में लेटे संदीप को दी। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉ.अजय यादव को घटना की जानकारी दी गई।
डॉक्टर ने पुलिस को फोन पर सूचना दी, लेकिन वहां से पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद डॉक्टर अपनी निजी गाड़ी से पाली थाने पहुंचे, तब एसओ सुनील सिंह ने मौके पर आकर पड़ताल की। संदीप से पूछताछ के बाद उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराया। संदीप ने आत्महत्या का कारण पता होने से इंकार किया है।
सूचना पर पहुंची मृतका की सास मुन्नी देवी और मां ने किसी भी आरोप से इंकार किया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. पराग ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। एसओ ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पति-पत्नी में होता था विवाद
मृतका सात वर्षों से अस्पताल में प्रसव इत्यादि कराने के लिए दाई के रूप में कार्य कर रही थी। उसका मायका हरपालपुर में है। ममता के तीन बच्चे गुड़िया, राजा व तनु हैं। घटना की जानकारी के बाद कन्नौज से उसकी सास मुन्नी देवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।
वहीं मायके पक्ष के लोग भी आ गए, लेकिन किसी ने भी कोई आरोप नहीं लगाया। कुछ कर्मियों ने बताया कि मृतका का अपने पति संदीप से कई बार विवाद होता रहता था।

फोटो-20- अस्पताल में रोते बिलखते हुए परिजन- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें