फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व बसपा ने खोले पत्ते, सपा व कांग्रेस के चेहरों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। जिले में चौथे चरण में मतदान होना है। इसके चलते 27 जनवरी से प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले शुरू हो जाएंगे। ऐसे में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को लेकर जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

सवायजपुर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां पर बसपा ने सबसे पहले अपने पत्ते खोलते हुए डॉ. राहुल तिवारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था।
इसके बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू पर फिर से भरोसा जताया है। ऐसे में इस पार्टी से अन्य दावेदार प्रदेश के महाधिवक्ता के पुत्र अंशुमान सिंह व सूरज सिंह सोमवंशी को मायूस होना पड़ा है।
वहीं सपा और कांग्रेस ने अब तक अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। प्रत्याशी घोषित न होने से दावेदारों के समर्थकों में असमंजस की स्थिति है।
विज्ञापन

यहां सपा से पूर्व जिलाध्यक्ष पदम राग सिंह यादव पम्मू, डॉ. अरुण मौर्या व वीरेंद्र सिंह यादव वीरे मजबूती से दावा पेश कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस की से मिशन आत्म संतुष्टि के संचालक समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू टिकट पक्का मानकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा कांग्रेस से इसी सीट के लिए अनुपम दीक्षित भी टिकट पक्का होने का दावा कर रहे हैं। अब इन पार्टियों से कौन चेहरे मैदान में उतारे जाएंगे जनता को इसका बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें