फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली करने गए किसान का सड़क के किनारे मिला शव

विज्ञापन
फोटो-20- मृतक राकेश की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। खेत के लिए घर से निकले किसान का शव सड़क पर संदिग्ध हालात में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम चंदसौरा निवासी किसान राकेश (50) सोमवार की देर शाम खेत पर फसलों की रखवाली करने के लिए घर से निकला था।
मंगलवार की सुबह भट्यौली मार्ग पर हरिवंशापुर गांव के निकट उसका शव सड़क पर पड़ा मिला। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। राकेश के परिवार में पुत्र मंजेश, अजीत व बहादुर है। पत्नी की मौत हो चुकी है। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें