हरदोई। लखनऊ चुंगी स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें सात से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लेने के बाद 120 आवेदकों को नौकरी की सौगात दी गई।
कौशल केंद्र शाखा प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में सात से अधिक निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस मेले में आपरेटर से लेकर एक्जीक्यूटिव तक की पोस्ट के लिए आवेदन किया गया। इसमें 300 आवेदक उपस्थित हुए। इसमें साक्षात्कार लेने के बाद प्रतिनिधियों ने 120 आवेदकों को चयनित कर लिया और मेले के समापन पर उन्हें नियुक्ति पत्र के रूप में खुशियां थमा दीं, जबकि 180 को निराश ही होना पड़ा। इस मौके पर कौशल विभाग अधिकारी राधेश्याम, जिला प्रबंधक निर्मल किशोर मिश्रा, अंकुर सेठ, सत्यम श्रीवास्तव, शरदेंदु मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।