फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व ससुरालीजनों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप 19-05-54

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गांव बगौछा में ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता का आरोप है कि दो बेटियों के जन्म से ससुराल वाले नाराज हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ थाना क्षेत्र के गांव मुन्नूगंज निवासी कौशल की बेटी सुनीता का विवाह 18 साल पहले पिहानी के गांव बगौछा निवासी सुशील कुमार के साथ हुई थी। सुनीता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शादी के बाद दो बेटियों के जन्म से ससुराल वाले नाखुश रहते हैं। 28 अगस्त को पति सुशील कुमार, सास मोहिनी गुप्ता, देवरानी सरोजनी देवी व ननद उपासना ने इसी बात को लेकर विवाद किया और उसे घर में रखने से मना कर दिया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। तब से वह लखीमपुर स्थित मायके में रह रही है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें