फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब प्रगति पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डीएम अविनाश कुमार ने गुरुवार शाम पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला कल्याण और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान पिछड़ा वर्ग, कल्याण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही के आरोप में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि अधिकांश योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इनकी प्रगति बढ़ाई जाए और निर्धारित लक्ष्य को जल्द पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए वर वधू के चिन्हांकन का कार्य 15 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश डीएम ने दिए। निशक्तजनों को कृत्रिम अंग वितरण किए जाने में शीघ्रता दिखाने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आकांक्षा राना, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. राम प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें