फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढही,मलबे में दबकर छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठेहा में सोमवार सुबह घर की कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर छात्रा की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठेहा निवासी गुड्डू खेती करता है। उसका आधा मकान पक्का बना है। सोमवार की सुबह उसकी बेटी सरस्वती (13) आंगन में बर्तन धुल रही थी। इसी दौरान अचानक कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के मलबे में दब कर सरस्वती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से मलबा हटाकर सरस्वती को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतका के पिता ने बताया कि सरस्वती कक्षा आठ में पढ़ती थी। वह छह भाई-बहनों में बड़ी थी। बताया कि दीवार जर्जर होने की वजह से हादसा हुआ है। परिजनों की पर पहुंची पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि जर्जर दीवार ढहने की वजह से हादसा हुआ है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें