फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर छत ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माधौगंज कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर में मंगलवार की सुबह जर्जर मकान की छत तोड़ते समय ढह गई। मलबे के नीचे दबकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। परिजन उसे गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए, जहां पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

माधौगंज कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी राम सिंह (40) का मकान जर्जर हो चुका था। हाल ही में उसका प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। आवास बनवाने के लिए वह कई दिनों से परिजनों के साथ मिलकर मकान की दीवार व छत गिरा रहा था। मंगलवार की सुबह छत तोड़ते वक्त अचानक वह भराभरा कर गिर गई। राम सिंह मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल राम सिंह को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि राम सिंह कस्बे में ताले की दुकान चलाता था। उसके दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें