फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के गदनापुर गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गदनापुर गांव निवासी राजीव की पत्नी धीरा गर्भवती थी। मंगलवार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर परिजनों ने एंबुलेंस को फोन कर दिया। एंबुलेंस आने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उसने एंबुलेंस में ही बेटे को जन्म दे दिया। प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा, दोनों को सीएचसी ले जाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राणा प्रताप सिंह ने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें