फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरी, चपेट में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम दुलारपुर में खेत में मवेशी चरा रहे युवक पर बिजली गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्राम सुर्जनापुर में बिजली की चपेट में आकर एक अधेड़ गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के दुलारपुर मजरा बारामऊ गांव निवासी सुभाष (32) बुधवार दोपहर गंगा की कटरी में जानवर चरा रहा था। इसी बीच बारिश होने लगी, बिजली गिरने से सुभाष उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सुभाष की दो साल पहले ही शादी हुई थी, उसकी चार माह की एक बेटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बारिश के दौरान बिजली गिरने से अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम सुर्जनापुर गांव निवासी अरविंद (50) उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें