फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरदान कराएगा 20 वर वधुओं का सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 28 नवंबर को घंटाघर मैदान में होगा। इस बार 30 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। गांधी भवन में रविवार को हुई बैठक में वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश वाजपेयी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लड़का व लड़की के अभिलेखों का सत्यापन कर अभिभावकों के शपथ पत्र नोटरी अनिल मिश्रा ने तैयार किए हैं। 26 जोड़ों को विवाह के लिए टोकन भी जारी कर दिए गए हैं। शेष चार के अभिलेखों में मामूली त्रुटियों को दूर करने के बाद टोकन जारी किए जाएंगे। हिंदुओं के विवाह गायत्री विधि से अतुल कपूर और उनकी टोली कराएगी।
जबकि निकाह वसीम अहमद के नेतृत्व में शहर काजी कराएंगे। सचिव अतुल कांत द्विवेदी ने बताया कि वर-वधुओं को ट्रस्ट की ओर से उपहार स्वरूप जेवर, बर्तन, कपड़े आदि प्रदान किए जाएंगे। इस मौके पर अविनाश चंद्र गुप्ता, करुणा शंकर द्विवेदी, अविनाश मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, श्रवण दीक्षित, अशोक श्रीवास्तव, गिरीश मिश्रा, सरिता अग्रवाल आलोकिता श्रीवास्तव, चेतना शुक्ला, नव्या अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भुवन बने ट्रस्ट प्रबंध न्यासी
वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की गांधी भवन में हुई बैठक में सर्वसम्मति से भुवन चतुर्वेदी को ट्रस्ट का प्रबंध न्यासी चुना गया। इसके अलावा पूर्व आईएएस अवधेश कुमार सिंह राठौर को ट्रस्टी चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें