बेहटागोकुल। बावन ब्लॉक के ग्राम दुलारपुर में युवा प्रतिभा खेल मंच की ओर से रविवार को 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दौड़ में सचिन सिंह ने पहला स्थान पाया।
आयोजक पुनीत सिंह भोलू ने बताया कि 70 युवाओं ने इसमें हिस्सा लिया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रदीप कुमार द्वितीय व अभिषेक तृतीय रहे। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि अनिल सिंह वीरू ने ट्रॉफी, स्मृति चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 युवाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुकुल सिंह, डॉ. प्रतीक द्विवेदी, अनिलेश, रतनदीप पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष अनिलेश सिंह, सौरभ पाल व रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।