फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, फर्जी काम दिखाकर निकाला जा रहा पैसा

विज्ञापन
फोटो-3-मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते बिलग्राम विकास खंड के ग्राम ढोढपुर के ग्र - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। फर्जी कार्य दिखाकर धनराशि निकाले जाने का आरोप लगाकर बिलग्राम के ग्राम ढोढपुर के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया व जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी को सौंप कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम ढोढपुर के ग्रामीण योगेंद्र कुमार, रामआसरे पाल, सुरेश यादव, मुन्ना लाल आदि ने बताया कि पूर्व प्रधान व सचिव ने यहां विकास कार्यो को लेकर खूब राशि निकाली लेकिन काम कोई नहीं हुए।
शिकायत के बाद जांच अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन उनके द्वारा भी लकीर पीट दी गई। ग्रामीणों ने जांच कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर आदित्य कुमार, गौरव पाल, रमेश कुमार, इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें