खाद पाने के लिए केंद्र के आगे खड़े किसान। संवाद
- फोटो : HARDOI
शाहाबाद। मंडी स्थित केंद्र पर पहुंचे किसानों ने खाद न मिलने पर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सौरभ दुबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने किसानों को खाद दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
कस्बे की नवीन मंडी स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र पर सोमवार सुबह से डीएपी लेने के लिए किसानों की लंबी लाइन लग गई। आधार कार्ड व अन्य जरूरी अभिलेख जमा करने के बाद दोपहर तक खाद न मिलने पर नाराज किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम सौरभ दुबे, कानूनगो ऋषि दीक्षित व कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने जल्द खाद वितरण शुरू कराने की बात कही तो किसान मान गए। एसडीएम ने इफ्को केंद्र संचालक समेत नगर के खत्ता जमाल खां में साधन सहकारी समिति के सचिव को नियमानुसार खाद वितरण करने के निर्देश दिए हैं।