फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की पानी में डूबने से हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज क्षेत्र के खेरवा कमालपुर गांव स्थित सुखेता नाले में मिले किसान की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इधर, ससुर ने संपत्ति के बंटवारे में दामाद की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दामाद को उसके भाइयों ने ही मारा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खेरवा कमालपुर निवासी धर्मराज (35) का शव शुक्रवार को गांव से कुछ दूर स्थित सुखेता नाले में मिला था।
घटना को लेकर परिजन चुप्पी साधे रहे। शनिवार को धर्मराज के ससुर सुरेश मौके पर पहुंचे। उनका आरोप है कि दामाद का उसके भाइयों से संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में भाइयों ने धर्मराज की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि धर्मराज की पानी डूबने से मौत की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। धर्मराज के ससुर के आरोप लगाने के बाद मामले में प्रत्येक बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें