फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत कर्ता का ही लगा दिया फर्जी शपथ पत्र

विज्ञापन
कृष्णपाल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन इसका कोई असर कर्मचारियों पर नहीं दिखता। आलम यह है कि शिकायत निस्तारित दिखाने के लिए फर्जी शपथ पत्र तक लगा दिए जाते हैं। बिलग्राम तहसील क्षेत्र के ग्राम दौलतयारपुर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत का निस्तारण कुछ ऐसे ही किया गया।
विज्ञापन

बिलग्राम तहसील क्षेत्र के ग्राम दौलतयारपुर निवासी कृष्णपाल ने 21 सितंबर को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि ग्राम सभा की भूमि के पट्टे अपात्रों को किए जा रहे हैं। अपात्रों को पट्टा किए जाने के कारण पात्रों को लाभ नहीं मिल पा रहा। मामले पर डीएम ने एसडीएम बिलग्राम को जांच के आदेश दिए, तो एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक से प्रकरण की जांच कराई।
राजस्व निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट में बताया कि 29 नवंबर को उन्होंने क़ृष्णपाल से मुलाकात की और कृष्णपाल ने कहा कि उनके नाम से किसी ने फर्जी शिकायत की है। इसका एक शपथ पत्र भी कृष्णपाल के हवाले से निस्तारण के साथ भेजी की आख्या में लगा दिया गया। मंगलवार को इसकी जानकारी कृष्णपाल को हुई, तो वह हैरत में पड़ गए। कृष्णपाल ने बताया कि न तो कोई जांच करने आया और न ही उन्होंने कोई शपथ पत्र दिया। कृष्णपाल कहते हैं कि जिसने भी मेरा फर्जी शपथ लगाया है उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें