फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध डेयरी व आरओ प्लांट में होती मिली बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। महकमे की लाख कोशिशों के बावजूद बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार के विजिलेंस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान छह लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। खास बात यह है कि घरों के साथ ही दूध डेयरी प्लांट व आरओ प्लांट जैसे व्यवसायिक स्थानों पर भी बिजली की खुलेआम चोरी होते मिली। विजिलेंस प्रभारी ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विजलेंस प्रभारी सतेंद्र सिंह की अगुवाई में शनिवार को टीम ने कछौना क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान कछौना के ग्राम चितरा पहुंची टीम को वहां स्थित दूध डेयरी प्लांट पर छह किलोवाट की बिजली चोरी होती मिली। यहां प्लांट का कनेक्शन कटा मिला, प्लांट पर एलटी लाइन से सीधे तार जोड़कर बिजली का उपभोग किया जा रहा था।
टीम ने ग्राम देवमलपुर पहुंच कर आरओ प्लांट की चेकिंग की यहां भी छह किलोवाट की बिजली चोरी होती मिली। ग्राम भीरीघाट में एक निर्माणाधीन मकान में व सवायजपुर में दो मकानों में बिजली चोरी होती मिली। वहीं सवायजपुर के एक मकान में मीटर से पहले तार काट कर बिजली चोरी किए जाने की बात सामने आई। इससे इतर चेकिंग के दौरान चार उपभोक्ताओं के यहां लोड बढ़ाया गया व एक के यहां मीटर लगवाया गया। पांच कनेक्शन जांच में दुरुस्त पाए गए। विजिलेंस प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि सभी छह लोगों के खिलाफ बिजली थाने में बिजली चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बताया कि अभियान निरंतर जारी है, आमजन से अपील है कि बिजली का उपयोग वैध तरीके से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें