फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
फोटो-56-स्काउट भवन में बैठक में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले के नौ केंद्रों पर जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त को किया जाएगा। इसमें करीब 2474 बच्चे परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जीआईसी के स्काउट भवन में परीक्षा को लेकर हो रही तैयारी बैठक में डीआईओएस वीके दुबे ने कहा कि यह परीक्षा भी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए कराई जाएगी। मास्क लगाकर बच्चों का आना अनिवार्य होगा। परीक्षा को लेकर नौ केंद्र बनाए गए हैं। पिछली परीक्षाओं में 20 बच्चों पर एक शिक्षक लगाया गया था।
विज्ञापन

इस बार कक्ष में 12 बच्चों पर एक शिक्षक लगाया जाएगा। कुल 2474 बच्चों की परीक्षा होनी है। इसके अलावा प्रत्येक सेंटर पर एक सेंटर लेवल अधिकारी लगाए जाएंगे। इस मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय पिहानी की प्राचार्या सुमन द्विवेदी सहित संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी व परीक्षा केंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें